Home मध्यप्रदेश Protest against the mismanagement of district hospital | जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं...

Protest against the mismanagement of district hospital | जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध: कांग्रेस ने SDM को ज्ञापन सौंपा, कहा- 4 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो धरने पर बैठेंगे – rajgarh (MP) News

25
0

[ad_1]

राजगढ़ में कांग्रेस ने जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कल यानी बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में बंद पड़े गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन थिएटर को चालू करवाने और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब

.

इस दौरान पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने चेतावनी दी है कि 4 दिनों में जिला अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधरी तो वहां धरने पर बैठ जाएंगे। कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन में लिखा है राजगढ़ के जिला अस्पताल में करोड़ों रुपए खर्च करके शासन ने ट्रॉमा सेंटर अस्पताल बनवाया।

शासन की योजना अनुसार ट्रामा सेंटर में समस्त सुविधाएं होना था। विशेष कर गर्भवती महिलाओं के नॉर्मल डिलीवरी तथा सीजर डिलीवरी की भी व्यवस्था होना चाहिए थी। जबकि ट्रॉमा सेंटर में वर्ल्ड क्लास ऑपरेशन थिएटर भी बने हुए हैं। उन्होंने ने लिखा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री थे।

तब उनके द्वारा ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया था। ऐसी स्थिति में जिला चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर में ऐनेस्थीसिया डॉक्टर और महिला डॉक्टर और अन्य सुविधा होने के बाद भी लगभग 6 माह से गर्भवती महिलाओं के सीजर ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं।

यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती गर्भवती महिलाओं को बाहर के बड़े शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, और झालावाड़ के अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है। उन्होंने इस अव्यवस्था को सुधारने की बात लिखी है। ताकि क्षेत्र की जनता को समुचित लाभ मिल सके।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here