Home मध्यप्रदेश A young man died after being crushed in a crusher machine |...

A young man died after being crushed in a crusher machine | क्रेशर मशीन में दबने से एक युवक की मौत: पुलिस ने दर्ज किया मामला, अस्पताल में लावारिस हालत में मिली थी लाश – Chhatarpur (MP) News

21
0

[ad_1]

राजनगर। थाना अंतर्गत बुधवार की देर रात क्रेशर मशीन में दबने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक रात में क्रेसर मशीन पर काम कर रहा था तभी काम करते वक्त ड्यूटी के दौरान क्रेशर मशीन में दबने से वह बुरी तरह घायल हो गया।

.

क्रेशर पर मौजूद स्टाफ उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाये जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसी में घोषित कर दिया और पुलिस को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को मर्चुरी भेज दिया। थाना पुलिस ने पंचनामा बनाया और बॉडी का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों को सौंप दी। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हेमराज पिता कल्लू पटेल (22) निवासी रमपुरा ओटापुरवा थाना बमीठा का रहने वाला है। जो बुधवार की देर रात किशनपुरा तिगैला के किशनपुरा स्टोन क्रेसर,कम्पनी खजुराहो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रहा था। तभी अचानक युवक ड्यूटी के दौरान काम करते वक्त मशीन के अंदर चला गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया तभी पास में मौजूद कर्मचारियों ने उसे मशीन से बाहर निकाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर अस्पताल में रात 2 बजे छोड़ कर भाग गए। जिसकी जानकारी अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने डॉक्टर महबूब असलम को दी।

ड्यूटी डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित करते हुए थाने में सूचित किया। थाना पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे व्यक्ति की पहचान की गई। पुलिस ने परिजनों को बुला पंचनामा बनाते हुए बॉडी का 3,30 बजे पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी। थाना पुलिस ने मर्ग 29/24 धारा-194 बीएनएस कायम करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी खोलकर जानकारी देने से बच रहे हैं। क्योंकि यह क्रेशर मशीन पूर्व विधायक की बताई जा रही है। डॉक्टर महबूब सलमान ने बताया कि रात में अस्पताल के अंदर एक बॉडी पड़े होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद थाना पुलिस को सूचित किया गया था थाना पुलिस ने बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया है।

थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि अस्पताल में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। व्यक्ति की पहचान करने के बाद परिजनों को बुलाया और मर्ग कायम किया गया और बॉडी का पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अब थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here