Home मध्यप्रदेश Vaccination started in government schools | शासकीय स्कूल में वैक्सीनेशन की शुरुआत:...

Vaccination started in government schools | शासकीय स्कूल में वैक्सीनेशन की शुरुआत: टिटनेस और डिप्थीरिया बीमारी से होगा लोगों का बचाव – Vidisha News

23
0

[ad_1]

विदिशा जिले में डिप्थीरिया नाम की जानलेवा बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने जिले में 8 अगस्त से डीपीटी-टीडी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत शासकीय स्कूलों के कक्षा-5 और कक्षा-11 के विद्यार्थियों को अगले तीन महीने तक हर गुरुवार

.

जिला मुख्यालय पर लोहंगी शाला स्कूल में विधायक की मौजूदगी में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। जहां बच्चों को डीपीटी- टीडी वैक्सीनेशन किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि आज जिले के वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है।

विदिशा जिले में 511 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा-5 और कक्षा-11 के 11,583 विद्यार्थियों को यह टीडी वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीनेशन के जरिए विद्यार्थियों में टिटनेस और डिप्थीरिया नामक बीमारी से बचाव होगा। शासकीय स्कूलों में टीकाकरण पूरा होने के बाद आगामी दिनों में निजी स्कूलों को भी इसमें शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों को सुरक्षित रखने की बात कही।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here