Home मध्यप्रदेश Villagers protest against illegal transportation of sand in Katni | कटनी में...

Villagers protest against illegal transportation of sand in Katni | कटनी में मुरूम के अवैध परिवहन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन: वाहनों को रोका, रेलवे मार्ग अवैध रेत डंपिंग पर कंपनियों को नोटिस जारी – Katni News

23
0

[ad_1]

कटनी जिले के एन.के.जे थाना क्षेत्र के पड़रिया ग्राम पंचायत में मुरूम के अवैध परिवहन को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच आशीष तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुरूम ले जा रहे वाहनों को रोका।

.

सरपंच तिवारी ने बताया कि यह परिवहन ग्राम पंचायत की इजाजत के बिना किया जा रहा है। पुलिसकर्मी के.के. शुक्ला रेत माफियाओं को संरक्षण दे रहे है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खनिज विभाग के अधिकारी ने मौकास्थल की जांच की

अधिकारी पवन कुशवाहा की जांच में पता चला कि रेलवे लाइन निर्माण के लिए शासकीय भूमि पर मुरूम डंप की गई है। यह भूमि रेलवे की नहीं है। इस मामले में खनिज विभाग ने रिकॉन और एलएनटी कंपनियों को नोटिस जारी किया है।

एएसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि पुलिसकर्मी के.के. शुक्ला के परिजनों को रेलवे काम के लिए मुरूम सप्लाई का काम मिला है। खनिज विभाग मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here