Home मध्यप्रदेश Police arrested two accused and got them medically examined, search for two...

Police arrested two accused and got them medically examined, search for two continues | सौरभ बाल्मीकि हत्याकाण्ड: पुलिस ने दो आरोपी पकड़े, मेडिकल चेकअप कराया, दो की तलाश जारी – Bhind News

25
0

[ad_1]

भिण्ड शहर में गोल मार्केट पर बीते दिनों सौरभ बाल्मीकि की हत्या के दो आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कर मेडिकल चेकअप कराया। इन दोनों आरोपियों को न्यायालय कर सोमवार को जेल भेजा जाएगा। इस हत्याकाण्ड में शामिल दो आरोपी अभी तक फरार चल रहे

.

बीते दिनों मामूली बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी मुकद्दर खान, भतीजे आदिल, साहिल एवं लड्डू द्वारा मारपीट किए जाने से गंभीर रुप से घायल हुए सौरभ बाल्मीकि की बीते शुक्रवार को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। इस हत्याकाण्ड को लेकर बाल्मीकि समाज विरोध करते हुए सडक़ों पर उतर आया और आरोपियों को फांसी देने व उनके घर तोडऩे की मांग की गई। शनिवार को हत्याकाण्ड में शामिल मुकद्दर, आदिल और साहिल के हजारीलाल की सराय स्थित मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की गई। जबरन कब्जा किए गए एक जर्जर भवन सहित प्रशासन ने मुकद्दर के भवन पर बुलडोजर चलाया।

हत्याकाण्ड में शामिल दो मुकद्दर खान व उसका भतीजा शाहिल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ करते हुए रविवार को उनका मेडीकल चेकअप कराया। इस दौरान अस्पताल जांच के पहुंचे आरोपियों के चेहरे पर हत्या को लेकर कोई मलाल तक नही दिखाई दे रहा था। इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने पहुंची परंतु लेट होने के कारण पेश नहीं हो सके। अब सोमवार को पेश किया किया जाएया।

बतादें कि हत्या में शामिल मुख्य आरोपी आदिल और लड्डू यादव फिलहाल अपने परिवार सहित फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा अपने नेटवर्क सिस्टम के सहारे तलाश करते हुए लगातार दबिस दी जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here