Home मध्यप्रदेश Madhya Pradesh State Employees Union meeting held | मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी...

Madhya Pradesh State Employees Union meeting held | मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित: हार-फूल नहीं, अपनी समस्याओं की विभागवार लिखित माला मुझे सौंपे : जितेंद्र सिंह – Bhopal News

40
0

[ad_1]

इटारसी पहुंचे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की नर्मदापुरम संभाग और जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह का स्वागत करने के साथ कर्मचारियों ने मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। संघ के प

.

संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने भारतीय मजदूर की रीति-नीति श्रृंखला में पांच तत्वों पर संभाग, जिला का व्याख्यान माला और आयोजन करने पर जोर दिया और शीघ्र ही संभाग स्तर पर बैठक करने की योजना पर चर्चा की। प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आप सब मजबूती से मेरे साथ खड़े होकर देखें, मैं कर्मचारी हितों के लिए कोई समझौता नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संभाग स्तर पर बैठक करके विभागवार मांगों के निराकरण की योजना तैयार की जाएगी और उन समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पांच तत्वों पर भी उन्होंने विस्तृत प्रकाश डाला। बैठक में राजेश चौरे, भुवनेश्वर दुबे, मुकेश चमनिया, नरेंद्र रावत, बीएमएस के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here