Home मध्यप्रदेश Shot on old dispute in Bhind | रावतपुरा के रमपुरा गांव में...

Shot on old dispute in Bhind | रावतपुरा के रमपुरा गांव में ताश के पत्तों को लेकर था विवाद, युवक

28
0

[ad_1]

भिंड17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भिंड के रावतपुरा सरकार थाना अंतर्गत रामपुरा गांव में ताश के पत्तों को लेकर पुराने विवाद में एक युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया। दोनों ने कट्टे से फायर कर गोली मारी जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई। घायल को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

रावतपुरा सरकार थाना प्रभारी रामशरण शर्मा के मुताबिक रमपुरा गांव में रहने वाले राजकुमार सविता का 4 से 5 महीने पहले उधम सिंह यादव से ताश के पत्ते को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश को लेकर एक बार फिर से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोपी उधम सिंह और उसके भाई संजय सिंह यादव ने जानलेवा हमले की नियत से कट्टे से गोली चलाई। कट्टे से निकली हुई गोली पीड़ित राजकुमार सप्ताह के पेट में जा लगी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित को उपचार के लिए लहार सिविल हॉस्पिटल भेजा गया। सिविल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उचित उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here