Home मध्यप्रदेश Arrested for killing Sagebhai in Narmadapuram | शराब पीन के लिए हासिये...

Arrested for killing Sagebhai in Narmadapuram | शराब पीन के लिए हासिये से भाई को मारा, अब पहुंचा जेल

29
0

[ad_1]

नर्मदापुरम12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदापुरम जिले के मारागांव में सगे भाई की हासिये से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मंगलवार को मृतक के छोटे भाई अशोक केवट को माखननगर पुलिस ने कोर्ट पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी अशोक केवट ने शराब पीने के लिए अपने भाई से झगड़ा किया। गुस्से में उसने भाई के गले पर हासिये से हमला कर दिया। जिससे उसकी माैत हो गई। घटना रविवार की रात करीब 8 बजे की है।

माखननगर थाने के सब इंस्पेक्टर हेमंत निषोद ने बताया कि मारागांव में अशोक केवट ने अपने भाई राजू केवट की हसिये से हत्या कर दी। दोनों मजदूरी करते हैं। आरोपी अशोक अक्सर शराब पीने के लिए रुपए मांगता था। इसे लेकर झगड़ा भी होता था। रविवार शाम को भी उसने झगड़ा किया। गुस्से में उसने हसिये से बड़े भाई के गले पर हमला कर दिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here