Home मध्यप्रदेश All injured in Delawadi bus accident are safe | देलावाड़ी बस हादसे...

All injured in Delawadi bus accident are safe | देलावाड़ी बस हादसे के सभी घायल सुरक्षित: समय पर उपचार मिलने से कई जानें बची; सिस्टम की खामियां सामने आईं – Soyat News

26
0

[ad_1]

तस्वीर घटना से जुड़ी हुई हैं, जब बस सीधे खाई में जा गिरी थी। (फाइल फोटाे)

देलावाड़ी बस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को समय पर उपचार मिल जाने से वह सुरक्षित हैं। कई जानें सुरक्षित रह गईं। लेकिन इस बीच अस्पताल की कुछ खामियां भी सामने आ गईं, जिनमें सुधार किया जाना चाहिए।

.

बता दें कि बीते दिनों भोपाल से लाड़कुई जा रही गुप्ता कंपनी की बस देलावाड़ी घाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस देलावाड़ी घाट पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। इस दौरान तीन-चार पलटी भी खाई, लेकिन सभी यात्री सकुशल हैं। पुलिस और एवं जिला प्रशासन की सजगता से घायलों को समय पर अस्पतालों में पहुंचाया गया। इस वजह से कई जानें बच गईं। हालांकि घटना के बाद तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए थे।

घटना के बाद 28 यात्रियों को रेहटी स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था, तो वहीं कई यात्रियों को औबेदुल्लागंज एवं होशंगाबाद भी ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यात्रियों का प्रारंभिक उपचार किया गया, इसके बाद गंभीर घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल एवं सीहोर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्षमता 32 सीट, यात्री थे 40 से अधिक

MP04 PA1333 को 32 सवारियों की अनुमति थी, लेकिन दुर्घटना के वक्त बस में 40 से अधिक सवारियां बैठी हुईं थी। देखने में आया कि बस ओवर लोडिंग थी।

प्रारंभिक उपचार तो मिला, लेकिन सामने आई खामियां

घटना के बाद घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार उपलब्ध कराया। लेकिन इस दौरान अस्पताल की कई खामियां भी सामने आई। दुर्घटना में कई यात्री ऐसे थे, जिनको चोटें आईं, लेकिन अस्पताल में उनका एक्स-रे नहीं हो पाया। दरअसल अस्पताल में मशीन तो है, लेकिन खराब पड़ी हुई है। इसके कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर एक्स-रे करवाना पड़ा। दुर्घटना के दौरान बस में यात्री सौरभ सैनी भी मौजूद थे। पैर में गंभीर चोंट थी, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में एक्स-रे नहीं हो पाया। निजी अस्पताल में जाकर एक्स-रे करवाया।

जनप्रतिनिधियों ने भी नहीं दिया कमियों पर ध्यान

दुर्घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और मरीजों को देखा। उनके हालचाल जाने लेकिन किसी ने भी अस्पताल की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने अस्पताल की समस्याओं को लेकर कहा कि सरकार को यहां समुचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here