Home मध्यप्रदेश Meeting at Raisen District BJP Office | रायसेन जिला भाजपा कार्यालय में...

Meeting at Raisen District BJP Office | रायसेन जिला भाजपा कार्यालय में बैठक: 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयारी की – Raisen News

44
0

[ad_1]

रायसेन जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक गुरुवार शाम को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजित की गई। बैठक में राज्य नरेंद्र शिवाजी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे

.

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इसके साथ ही, 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी घरों और व्यवसायिक संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य न केवल सफाई को बढ़ावा देना है, बल्कि हमारे महान नेताओं के प्रति सम्मान प्रकट करना भी है।

14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें विभाजन के समय की त्रासदी और लाखों लोगों की शहादत को याद किया जाएगा। इस मौके पर संगोष्ठी और सम्मेलन आयोजित कर, विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here