Home मध्यप्रदेश लंबी बहस के बाद निकला निर्णय, जल्द होगा सड़क निर्माण | Decision...

लंबी बहस के बाद निकला निर्णय, जल्द होगा सड़क निर्माण | Decision taken after long debate, road construction will be done soon

39
0

[ad_1]

नीमचएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को वार्ड क्रमांक-20 बोहरा बाजार के क्षेत्रवासी आक्रोशित हो उठे और बाजार के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस के साथ ही भाजपा पार्षद व सभापति भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासी और भाजपा पार्षद के बीच लंबी बहस चली।

क्षेत्रवासियों की मांग थी कि बोहरा बाजार में सड़कें खराब हैं। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बोहरा समाज के लोगों ने बोहरा गली के सामने स्थित डिवाइडर को भी तोड़कर रास्ते बनाने की मांग की।

लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 20 बोहरा गली में सड़क निर्माण की मांग को लेकर बोहरा समाज के लोग आक्रोशित थे और उनके प्रदर्शन की सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। उनसे बातचीत की है और उन्हें आश्वस्त किया व सड़क का भी निरीक्षण किया गया है। 10 से 15 दिनों में सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस कारण उपजा विवाद

मंगलवार सुबह यहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग गड्ढे के कारण गिर गए। इसके बाद बोहरा समाज में आक्रोश पनपा और उन्होंने क्षेत्र के पार्षद रानी मसूदी व प्रतिनिधि साबिर मसूदी का जमकर विरोध किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here