Home एक्सक्लूसिव प्रोफेसर रवि कांत की पोस्ट पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री ने कराई FIR,...

प्रोफेसर रवि कांत की पोस्ट पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री ने कराई FIR, बागेश्वर महाराज ने सनातनियों से की अपील, षड्यंत्रकारियों से सावधान रहें

40
0

छतरपुर। करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका बागेश्वर धाम सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का भी केंद्र बन गया है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म प्रेमियों को एकजुट करने में दिन-रात लगे हैं। महाराज श्री की यह गतिविधियां लोगों को खटक रही है। सनातन विरोधियों की नींद उड़ गई है। सनातन विरोधी तरह-तरह के षडयंत्र कर लोगों को तोडऩे की पूरी कोशिश कर रहे हैं। महाराज श्री पर सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी करने वाले एक प्रोफेसर के खिलाफ बमीठा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बागेश्वर महाराज ने कहा कि वह हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान के लिए अंतिम सांस तक कार्य करते करेंगे। उन्होंने सनातन प्रेमियों से कहा कि वह षड्यंत्र कारियों से सचेत रहें और अपने धर्म के कार्य में लग रहें।
बागेश्वर महाराज ने अपने एक वीडियो संदेश में सभी सनातन प्रेमियों  से कहा कि वह एक जुट रहें, साजिशकर्ता अनवरत अपने कार्य में लगे रहेंगे और आप सभी को विचलित करने का भी प्रयास करेंगे लेकिन आप विचलित न हों। सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम तरह का दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है इससे सभी सावधान रहें। महाराज जी ने कहा कि जातिवाद की दीवार खत्म करने का जो अभियान शुरू किया गया है वह जारी रहेगा। अभी तो शुरुआत है आगामी पदयात्रा का समय जैसे-जैसे निकट आएगा वैसे ही धर्म विरोधी ताकतों का पेट और खौलने लगेगा। महाराष्ट्र ने कहा कि सभी सनातनी प्रेमियों को एकजुट करने के संकल्प से डिगेंगे नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे सनातन धर्मावलंबियों को नीचा देखना पड़े। लखनऊ के एक रविकांत नाम के प्रोफेसर के खिलाफ बमीठा थाने में बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सदस्य धीरेंद्र गौर ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here