Home देश/विदेश Parliament Debate On Operation Sindoor | ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सिर्फ...

Parliament Debate On Operation Sindoor | ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सिर्फ 3 देशों का साथ मिला! संसद में PM मोदी ने खोली पोल, कौन हैं ये गद्दार?

33
0

[ad_1]

नई दिल्ली: संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ पर चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया. एक सवाल जो बार-बार पूछा गया, वह यह था कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बाकी दुनिया ने पाकिस्तान की निंदा क्यों नहीं की. लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर विदेश नीति में विफलता का आरोप लगाया. उन्होंने दोपहर में कहा था कि ‘पहलगाम हमले के बाद किसी भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की.’ जब पीएम मोदी बोलने आए तो उन्होंने साफ कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से सिर्फ तीन देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया, जबकि बाकी सभी ने भारत का साथ दिया. मोदी के इस जवाब ने विपक्ष की पूरी लाइन को पलट दिया. उन्होंने साफ किया कि फ्रांस, रूस, जर्मनी, ब्रिक्स और क्वाड जैसे बड़े ब्लॉक्स ने भी भारत का समर्थन किया.

हालांकि, पीएम मोदी ने उन तीन देशों के नाम नहीं लिए जिन्होंने पाकिस्तान का समर्थन किया, लेकिन विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं से साफ है कि ये देश चीन, तुर्की और अजरबैजान हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘दुनिया ने देखा है कि हमारी कार्रवाई का दायरा कितना बढ़ा है. सिंदूर से लेकर सिंधू तक पाकिस्तान पर कार्रवाई की है. अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपने तरीके, अपनी शर्तों और अपने समय पर जवाब देंगे. न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब नहीं चलेगा. हम आतंक के आकाओं और उनकी सरकारों में फर्क नहीं मानते.’

इन तीन देशों ने क्या कहा था?

चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सार्वजनिक रूप से तो कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में उसके विदेश मंत्रालय ने यह ज़रूर कहा कि पाकिस्तान के साथ उसका सैन्य सहयोग सामान्य है और यह किसी तीसरे देश को निशाना नहीं बनाता. तुर्की ने पाकिस्तान के पक्ष में खुलकर बयान दिए. उसके विदेश मंत्री हाकान फिदान ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार से बात कर भारत की कार्रवाई को ‘बिना उकसावे की आक्रामकता’ बताया और भारत की निंदा की.

तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन ने न सिर्फ पाकिस्तान की बात मानी, बल्कि ‘कश्मीर मुद्दे’ पर अंतरराष्ट्रीय जांच की भी मांग कर डाली. तीसरा देश अजरबैजान, जो पाकिस्तान का रणनीतिक साझेदार रहा है, उसने भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पक्ष में बयान दिया.

PM ने कांग्रेस पर बोला हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘जब भारतीय सेना एक्शन में थी, तब कांग्रेस 56 इंच की छाती पर सवाल उठा रही थी. सेना के शौर्य को समर्थन देने की बजाय वो पाकिस्तान के नैरेटिव को आगे बढ़ा रहे थे.’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की बयानबाजी सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने वाली है और सीमा पार फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा से मेल खाती है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here