Home मध्यप्रदेश A caravan of Tajis decorated with glittering lights came out in Ratlam...

A caravan of Tajis decorated with glittering lights came out in Ratlam | रतलाम में देर रात निकला ताजियों का कारवां: 500 से ज्यादा जवान तैनात; सुबह पंच पीर दरगाह पर विसर्जन; ड्रोन से हुई निगरानी – Ratlam News

37
0

[ad_1]

रतलाम में रविवार देर रात मोहर्रम के अवसर पर शहर के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से ताजियों का जुलूस निकला। बैंड-बाजों, ढोल-ढमाकों और रोशनी से सजे ताजियों को देखने बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी सड़कों पर पहुंचे। हाट की चौकी, मोचीपुरा और आसपा

.

रातभर चला जुलूस, सुबह पंच पीर दरगाह पर पहुंचे ताजिए रात 10 बजे के बाद ताजियों का कारवां अपने-अपने क्षेत्रों से नगर निगम तिराहा की ओर रवाना हुआ। इसके बाद हाथीखाना, मोचीपुरा, हाकीमवाडा, चार चक्की चौराहा, उंकाला रोड, बड़ा गणपति होते हुए सोमवार सुबह तक पंच पीर बाबा की दरगाह पहुंचा। वहां ताजियों को छींटे देकर ठंडा किया गया।

शहीद चौक से हाट रोड तक मेला लगा। बड़ी संख्य में समाजजन पहुंचे।

शहीद चौक से हाट रोड तक मेला लगा। बड़ी संख्य में समाजजन पहुंचे।

ड्रोन से निगरानी, शहर में 500 से अधिक सुरक्षा बल तैनात मोहर्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए थे। ताजिया मार्ग पर 10 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई थीं। शहर में चारों थानों के बल सहित 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। बाहर से दो अतिरिक्त पुलिस कंपनियां भी बुलाई गई थीं। एक कंपनी को शहर और दूसरी को जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया।

छबीले लगाकर स्वागत किया।

छबीले लगाकर स्वागत किया।

पुलिस अधिकारी पूरे समय रहे गश्त पर रातभर पुलिस अधिकारी शहर में गश्त करते रहे। ड्रोन कैमरों से भी जुलूस मार्ग पर निगरानी की गई, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके। मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने समाजजन और ताजिया समितियों के साथ समन्वय बनाए रखा।

देखिए तस्वीरें…

नाहरपूरा से निकला ताजिया।

नाहरपूरा से निकला ताजिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here