Home मध्यप्रदेश 68% voting in Bhikangaon ward-5 by-election | भीकनगांव के वार्ड-5 उपचुनाव में...

68% voting in Bhikangaon ward-5 by-election | भीकनगांव के वार्ड-5 उपचुनाव में 68% मतदान: भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, 10 जुलाई को होगी मतगणना – Khargone News

35
0

[ad_1]

खरगोन जिले की भीकनगांव नगर परिषद के वार्ड-5 के उपचुनाव में सोमवार को कुल 68.1% मतदान हुआ। टंट्या मामा कॉलेज में बनाए गए दो मतदान केंद्रों पर सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन शाम तक इसमें तेजी आई। कुल 950 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

.

2 बूथ पर 950 मतदाताओं ने वोट डाले ​​​​वार्ड में कुल 1,395 मतदाता पंजीबद्ध हैं, जिनमें 492 पुरुष और 458 महिलाओं ने वोट डाले। भाजपा की ओर से कमलेश कौशल और कांग्रेस से पूनम जायसवाल चुनाव लड़ रही हैं। यह उपचुनाव भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मने का पहला चुनाव है, जो उनके गृह क्षेत्र में हो रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी की भी यह प्रतिष्ठा से जुड़ी सीट मानी जा रही है।

मतदान के लिए दो बूथ बनाएं गए थे।

मतदान के लिए दो बूथ बनाएं गए थे।

10 जुलाई को होगा फैसला मतगणना 10 जुलाई को की जाएगी, जिसमें यह तय होगा कि वार्ड-5 की यह सीट किसके हिस्से जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here