[ad_1]
Last Updated:
PM Modi in Ghana Parliament: दो दिवसीय यात्रा पर घाना आए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत विश्व का एक मजबूत स्तंभ है. एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया के निर्माण …और पढ़ें
घाना की संसद में सांसदों से हाथ मिलाते पीएम नरेंद्र मोदी.
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी का घाना में भव्य स्वागत हुआ.
- दो घाना सांसद भारतीय पोशाक में नजर आए.
- पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला.
जहां एक सांसद पगड़ी (पारंपरिक भारतीय टोपी) और बंद गले का सूट पहने हुए थे तो वहीं एक अन्य महिला सांसद ने अपनी भारतीय पोशाक दिखाने के लिए खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी समेत संसद के अन्य सदस्यों और नेताओं की खूब तालियां बटोरीं. महिला सांसद लाल साड़ी पहनी हुई थीं.
बागबिन ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में साथी सांसदों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “मैं मानता हूं कि ये सांसद भारत जाने के लिए उत्सुक हैं. मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं आपकी यात्रा को मंजूरी दूंगा. मैं भारत और इसकी संस्कृति के प्रति अपने प्यार को दिखाने के लिए सदस्यों को धन्यवाद देता हूं.” इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पोशाक पहने घाना के दोनों सांसदों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया.
इससे पहले दिन में घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने प्रधानमंत्री मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया. पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के युवाओं की आकांक्षाओं, इसकी सांस्कृतिक परंपराओं और विविधता एवं घाना और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया. यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित एक राजकीय भोज में दिया गया और यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 24वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान था.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
[ad_2]
Source link



