[ad_1]
Last Updated:
Amarnath Yatra 2025 New Advisory: अमरनाथ यात्रा 2025 से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सख्त एडवाइजरी जारी की है. सभी श्रद्धालुओं को आधिकारिक काफिले के साथ ही यात्रा करने को कहा गया है. स्वतंत्र यात्रा पर रोक है.
अमरनाथ यात्रा को लेकर नई एडवाइजरी जारी. (फोटो PTI)
हाइलाइट्स
- J&K पुलिस ने कहा: स्वतंत्र यात्रा न करें, केवल सरकारी काफिले के साथ जाएं.
- तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर इस बार ज्यादा सतर्क है प्रशासन.
- हर यात्री को एडवाइजरी का पालन करने की सख्त हिदायत.
जम्मू-कश्मीर पुलिस की एडवाइजरी में तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे अमरनाथ यात्रा के दौरान केवल जम्मू से शुरू होने वाले आधिकारिक सुरक्षा काफिलों का ही हिस्सा बनें. स्वतंत्र रूप से या निजी वाहनों से यात्रा करने से स्पष्ट रूप से मना किया गया है. क्योंकि यह न सिर्फ असुरक्षित है बल्कि प्रशासन की निगरानी को भी प्रभावित करता है.
प्रशासन चाहता है कि यह यात्रा हर श्रद्धालु के लिए एक आध्यात्मिक और सुरक्षित अनुभव बने. इसमें नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है. पुलिस, सेना और सिविल प्रशासन की संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था हर कदम पर यात्रियों की सहायता के लिए मौजूद रहेगी. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की गैर-अनुशासित या जोखिमभरी गतिविधियों से बचें और सभी दिशानिर्देशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करें ताकि यह पवित्र यात्रा निर्विघ्न और सुरक्षित रूप से पूरी की जा सके.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें
[ad_2]
Source link



