Home मध्यप्रदेश Nutritious food is being prepared in Rewa by crushing it with feet...

Nutritious food is being prepared in Rewa by crushing it with feet | पैरों से कुचलकर बनाया जा रहा पोषण आहार; VIDEO: रीवा के टीएचआर प्लांट में सड़े गले अनाज से निर्माण; कलेक्टर ने सीईओ को दिए निर्देश – Rewa News

19
0

[ad_1]

सीईओ जिला पंचायत द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

रीवा जिले के पहाड़िया स्थित टेक होम राशन (THR) प्लांट में तैयार किए जा रहे पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सड़ा-गला अनाज पैरों से रौंदते हुए मशीन में डाला जा रहा है।

.

यह प्लांट आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को वितरित किए जाने वाले टेक होम राशन का उत्पादन करता है। इसका उद्देश्य कुपोषण से लड़ना और स्थानीय महिलाओं को रोजगार देना है।

कलेक्टर ने दिए निरीक्षण के निर्देश पूरा मामला सामने आने के बाद रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा, “पहाड़िया THR प्लांट से जुड़ी शिकायत सामने आई है। मैंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर निरीक्षण करें और यह जांचें कि किस प्रकार का पूरक पोषण आहार तैयार किया जा रहा है और किस तरह का अनाज उपयोग में लिया जा रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल प्लांट का संचालन जिला पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है।

पोषण आहार के लिए उपयोग किए जा रहे राशन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए।

पोषण आहार के लिए उपयोग किए जा रहे राशन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए।

स्थानीय स्तर पर महिलाओं द्वारा संचालित है यह प्लांट पहाड़िया THR प्लांट को स्थानीय महिला समूहों द्वारा संचालित किया जाता है। इसका उद्देश्य पोषण के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार और सशक्तिकरण देना है। लेकिन इस घटना ने संचालन की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी वायरल वीडियो में जहां एक ओर खराब गुणवत्ता वाला अनाज देखा गया, वहीं उसे पैरों से रौंदकर मशीन में डालते लोग भी नजर आए। इस तरह के दृश्य सामने आने के बाद पोषण आहार की सुरक्षा और स्वच्छता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने फिलहाल जांच के निर्देश दिए हैं। सीईओ जिला पंचायत द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here