Home मध्यप्रदेश Accident while driving bus without permit and fitness, 26 injured | बिना...

Accident while driving bus without permit and fitness, 26 injured | बिना परमिट और फिटनेस बस चलाते समय हादसा, 26 घायल: चालक गिरफ्तार, बस मालिक पर केस; हादसे के बाद हटाई थीं नंबर प्लेट – rajgarh (MP) News

26
0

[ad_1]

राजगढ जिले के जीरापुर में मंगलवार सुबह धतुरिया गांव के पास पलटी महादेव बस हादसे में पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को जीरापुर पुलिस ने बस चालक इसराइल पिता रफीक खान, निवासी रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बस मालिक रमेश शर्मा निवासी जीरा

.

टीआई प्रदीप गोलिया ने बताया कि पुलिस ने इन पर एफआईआर दर्ज की है। हादसे में 26 लोग घायल हुए थे। बस बिना बीमा, फिटनेस और परमिट के चल रही थी।

बस मंगलवार सुबह राजस्थान के भालता से रवाना होकर जीरापुर की ओर आ रही थी। सुबह करीब 9 बजे धतुरिया गांव के पास कवलसीखेड़ा जोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 26 यात्री घायल हुए थे, जिनमें से 10 को गंभीर हालत में रेफर किया गया था।

बिना बीमा, फिटनेस और परमिट के चल रही थी बस हादसे के बाद जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि बस का नंबर MP09 FA 4277 है, जो शाजापुर आरटीओ में रजिस्टर्ड है। इसका बीमा, फिटनेस और परमिट 2021 से नहीं बना है। इसके बावजूद यह बस राजस्थान से सारंगपुर तक रोजाना सवारी भरकर चल रही थी।

हादसे के बाद हटाई गई नंबर प्लेट मौके पर पहुंची पुलिस को बस की नंबर प्लेट आगे और पीछे से गायब मिली। जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद तक नंबर साफ नजर आ रहा था। पुलिस को शक है कि सबूत छुपाने के लिए नंबर प्लेट हटा दी गई।

हादसे में घायल जाकिर हुसैन (निवासी लखोनी, थाना माचलपुर) ने बस चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बस बहुत तेज और लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिस वजह से हादसा हुआ।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here