Home मध्यप्रदेश Impact of Dainik Bhaskar news | भास्कर एप की खबर का असर:...

Impact of Dainik Bhaskar news | भास्कर एप की खबर का असर: एमपी में आगरा-मुंबई हाईवे पर वसूली करने वाले गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, इन्वेस्टिगेशन टीम ने किया था एक्सपोज – Madhya Pradesh News

22
0

[ad_1]

दैनिक भास्कर एप की खबर का असर हुआ है। सरकारी अधिकारी बनकर ट्रक ड्राइवरों से वसूली करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सेंधवा की ठीकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दैनिक भास्कर एप की इन्वेस्टिगेशन टीम ने 20 दिन की रैकी के बाद इस गैंग को एक्सपोज

.

6 जून को दैनिक भास्कर एप ने अपनी खबर में बताया था कि आगरा-मुंबई हाईवे पर एक गैंग सेल्स टैक्स टीम बनकर वसूली कर रही है। इस गिरोह में फर्जी उड़नदस्ता भी है। ये ट्रक ड्राइवरों को रोककर कागजात चेक करते हैं और फिर उनसे पैसा वसूल करते हैं। भास्कर ने ये भी बताया था कि पटेल ढाबा पर वसूली का सौदा होता है।

भास्कर का कैमरा देखकर आरोपियों ने हमला करने की कोशिश की थी। एक आरोपी तो खेत में भाग खड़ा हुआ था।

भास्कर का कैमरा देखकर आरोपियों ने हमला करने की कोशिश की थी। एक आरोपी तो खेत में भाग खड़ा हुआ था।

एसपी बोले- तीनों ट्रकों से 500 रु. वसूल रहे थे

बड़वानी एसपी जगदीश डावर ने भास्कर से बातचीत में कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पटेल ढाबा के पास तीन अज्ञात व्यक्ति खुद को सरकारी अधिकारी बताकर ट्रक चालकों से 500 रु. की अवैध वसूली कर रहे हैं। पैसा न देने पर वे चालान काटने की धमकी दे रहे हैं। इस सूचना के बाद ठीकरी थाना पुलिस ने छापा मारकर सलीम, इमरान और ताज मुहम्मद को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।

दैनिक भास्कर एप पर ये खबर पब्लिश हुई….

6 जून 2025 को पब्लिश खबर

सरकारी अधिकारी बनकर ट्रक ड्राइवरों से वसूली:मप्र शासन लिखी स्कॉर्पियो से ट्रक रोकते, होटल में भेजकर करते थे पैसों की सौदेबाजी

मध्यप्रदेश में एक गैंग सेल्स टैक्स टीम बनकर मुंबई-आगरा हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों से वसूली कर रही है। इस गिरोह में फर्जी उड़नदस्ता भी है और फर्जी अफसर-कर्मचारी भी। ट्रक ड्राइवरों को रोककर ये कागजात चेक करते हैं और फिर वसूली। दैनिक भास्कर टीम ने जान जोखिम में डालकर इस गिरोह को एक्सपोज किया है। इस दौरान गिरोह ने पहले तो भास्कर टीम को सेटिंग का ऑफर दिया, मना किया तो एक गाड़ी को पीछे लगा दिया। इसमें बैठे लोगों के हाथों में लाठियां और हथियार थे। पुलिस को सूचना दी लेकिन जब कोई नहीं आया तो बचने के लिए रिपोर्टर को थाने पहुंचना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here