Home मध्यप्रदेश Inmates of Khargone jail took pledge of de-addiction | खरगोन के जेल...

Inmates of Khargone jail took pledge of de-addiction | खरगोन के जेल में कैदियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया: बाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिजन और ब्रह्माकुमारी दीदियों की पहल – Khargone News

22
0

[ad_1]

खरगोन जिला जेल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर शनिवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदियां और गायत्री परिजन ने बंदियों को नशामुक्ति का संदेश दिया।

.

गायत्री परिवार के सदस्य सौरभ मोरे, कैलाश कुशवाह, हेमेंद्र यादव और संजय यादव ने लोकगीतों के माध्यम से बंदियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मनीषा दीदी और प्रवीण भाई ने बंदियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नशे से जुड़े मामलों में निरुद्ध कैदियों को उनके घर, परिवार और समाज को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। जेल अधीक्षक विद्याभूषण प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंदियों को नशामुक्ति की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उप अधीक्षक सुभद्रा ठाकुर, डॉ. अभिनव शर्मा, सुरेंद्र गाडगे सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here