Home मध्यप्रदेश Today is the last day for wheat purchase in Dhar | धार...

Today is the last day for wheat purchase in Dhar | धार में गेहूं खरीदी का आज अंतिम दिन: 66 समर्थन केंद्रों पर 1.29 लाख टन गेहूं की खरीदी; पिछले साल से 54 हजार टन ज्यादा – Dhar News

34
0

[ad_1]

धार के 66 समर्थन केंद्रों पर गेहूं खरीदी का आज अंतिम दिन है। अब तक 12,364 किसानों से 1,29,828 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। शासन की ओर से इन किसानों को अब तक 237 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 71 करोड़ रुपए का भुगतान अभी लंबित है।

.

इस वर्ष शासन ने 2.20 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा था, लेकिन अंतिम दिन तक महज 51% खरीदी ही हो पाई है। हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार खरीदी 54,828 मीट्रिक टन ज्यादा हुई है। वर्ष 2024 में मात्र 75 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई थी।

इस बार किसानों का झुकाव मंडियों की ओर भी रहा 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हुई थी। इस बार मंडियों में अच्छे भाव मिलने से किसानों ने मंडियों की ओर रुख किया, जिसकी वजह से कई किसान सरकारी केंद्रों तक नहीं पहुंचे। फिर भी खरीदी का आंकड़ा 1 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच गया।

खरीदी केंद्रों का ब्योरा जिले में बनाए गए 66 केंद्रों में से 55 गोदाम स्तर पर हैं, जबकि 11 केंद्र सहकारी समितियों के जरिए संचालित हो रहे हैं।

किसानों का रुझान और आंकड़े 25,005 किसानों ने पंजीयन कराया

15,964 किसानों ने स्लॉट बुक किए

12,364 किसानों ने गेहूं विक्रय किया

1,29,828 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी

1,15,977 मीट्रिक टन का परिवहन भी हो चुका है

कुल भुगतान: 308 करोड़ रुपए में से 237 करोड़ चुकता

गत वर्ष की तुलना वर्ष 2024 में 28,000 किसानों ने पंजीयन कराया था

मात्र 7,000 किसानों ने गेहूं विक्रय किया था

खरीदी हुई थी सिर्फ 75,000 मीट्रिक टन श्रीराम वर्डे, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बोले

QuoteImage

“धार जिले के 66 केंद्रों पर गेहूं खरीदी जारी है। अब तक की स्थिति बीते वर्ष से बेहतर है। आज (5 मई) गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख है। इसके बाद खरीदी नहीं हो सकेगी। फिलहाल तारीख बढ़ाने का कोई निर्देश नहीं आया है।”

QuoteImage

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here