Home मध्यप्रदेश She forced her boyfriend to commit suicide, was caught | ग्वालियर में...

She forced her boyfriend to commit suicide, was caught | ग्वालियर में युवक के सुसाइड में आरोपी लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ट्रेन से कटकर दी थी जान, दिल्ली से पकड़ाई आरोपी महिला – Gwalior News

25
0

[ad_1]

अपने लिव इन पार्टनर को खुदकुशी के लिए विवश करने वाली महिला सिमरन कौर को दिल्ली से किया गिरफ्तार।

ग्वालियर में लिव-इन पार्टनर को ब्लैकमेल कर खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली गर्लफ्रेंड को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों लिव-इन-रिलेशन में थे। लेकिन गर्लफ्रेंड अपने लिव-इन पार्टनर को ब्लैकमेल कर रही थी। उस पर मामला दर्ज कराने की धमकी दे रही

.

इस मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका पर मामला दर्ज किया था। उसी समय से वह फरार थी। अब गोला का मंदिर पुलिस ने आरोपी सिमरन कौर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी अपनी पहचान बदलकर रह रही थी।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में फरार महिला आरोपी दिल्ली में रह रही है। इसका पता चलते ही एसआई सोनम रघुवंशी को सूचना की तस्दीक व कार्रवाई के लिए आरक्षक धर्मेंद्र, विक्रम, मोहित और चंद्रशेखर के साथ दिल्ली रवाना किया गया था। दो दिन तक पुलिस टीम उसे तलाश करती रही। तीसरे दिन पता चला कि जिसे वह ढूंढ रहे हैं, वह नाम बदलकर रह रही है। इसका पता चलते ही पुलिस ने नए नाम से उसकी तलाश की तो वह किराए के मकान में मिल गई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर ग्वालियर रवाना हुई है। पकड़ी गई महिला आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह है पूरा मामला किलागेट स्थित हलवाट खाना निवासी 24 वर्षीय यश गौतम पुत्र मुकेश गौतम ने 23 फरवरी 2025 की सुबह ट्रेन से कटकर सुसाइड किया था। गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की तो पता चला कि वह कुछ माह से सिमरन कौर निवासी किलागेट के साथ किराए से कमरा लेकर लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था। साथ ही पता चला कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जिससे परेशान होकर उसने ट्रेन से कटकर सुसाइड किया था।

पहले नोएडा फिर नाम बदलकर दिल्ली में रहने लगी पुलिस को पता चला है कि ग्वालियर से फरार होने के बाद आरोपी पहले यूपी के नोएडा में रह रही थी। उसके बाद एक माह पहले ही दिल्ली पहुंची है। इससे पहले पुलिस ने यूपी में दबिश दी थी तो वह वहां से अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर दिल्ली फरार हो गई थी। अब जाकर पुलिस को आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here