Home मध्यप्रदेश Municipal commissioner-mayor spoke on waterlogging due to heavy rain | तेज बारिश...

Municipal commissioner-mayor spoke on waterlogging due to heavy rain | तेज बारिश से जलभराव पर बोले इंदौर निगमायुक्त: कई जगह निर्माण कार्य से भराया पानी, महापौर ने कहा- मौसम के साथ निगम भी अलर्ट पर – Indore News

30
0

[ad_1]

इंदौर में रविवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर में कई जगह जल भराव, पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुई थी। जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कई ऐसी जगह भी पानी भरा गया था जहां पर नगर निगम द्वारा निर्माण काम किया जा रहा है। कल हुई बारिश के

.

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कदम उठाया जा रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कदम उठाया जा रहे हैं।

85 पाइंट जहां पानी भराता था, नए पाइंट भी आए सामने

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि पिछली बार नगर निगम ने काफी मेहनत की थी। विजय नगर सहित कई ऐसे स्पॉट है, जहां पर इस बार पानी नहीं भरा है, क्योंकि इस पर काम किया गया था। कल हुई बारिश में नए स्थान भी सामने है, जैसे मधुमिलन चौराहा, जहां पर निगम का काम चल रहा है, छोटी ग्वालटोली, जीपीओ के पास भी पानी भरा। यहां के जलभराव की स्थिति को देखते हुए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन के डाए बढ़ाया जा रहा है।

पिछले साल 85 पाइंट थे जल भराव के। हमने सभी पर काम किया था। इसलिए कल इन अधिकांश जगह पानी नहीं भराया। कुछ नए स्थान जरूर निकल कर आए है, नगर निगम में निरंतर निर्माण काम होते है कही ना कही चीजें बाधित होती है। आने वाले समय में नए और पुराने स्थानों पर रणनीति बनाकर काम किया करेंगे। कई जगह स्ट्रॉम वाटर लाइन डालने का काम भी कर रहे है, जिससे क्षेत्रों में भी जल भराव से निजाद मिलेगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मौसम के साथ निगम की टीम भी अलर्ट है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मौसम के साथ निगम की टीम भी अलर्ट है।

मौसम के अलर्ट के साथ निगम भी अलर्ट पर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि बारिश के पहले अचानक मूसलाधार बारिश 45 मिनट में पौने तीन इंच पानी का गिरना वह भई तेज तूफान के साथ। 100 से ज्यादा जगह पेड़ गिरने की सूचना भी मिली। जल भराव में देखने वाली बात यह थी कि पानी नीयत स्थान से तय समय में ड्रेन भी हो गया। कुछ जगह पर जरूर वाटर प्लस के कारण जो हमारी ड्रेनेज लाइनें थी, टेपिंग थी उन्हें खोलकर पानी निकाला गया था।

निगम की टीम, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्डों में खुद लोगों की बीच जाकर व्यवस्थाओं को संभाल रहे थे। बारिश को लेकर तैयारियां चल रही थी, जो भी नए पाइंट सामने आएंगे उन पर और मुस्तैदी से काम करेंगे। जो मौसम का अलर्ट है उसे लेकर निगम की टीम भी अलर्ट पर है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here