Home अजब गजब मुंबई में एक बार फिर झलका पाकिस्तान के प्रति प्रेम, मुस्लिम महिला...

मुंबई में एक बार फिर झलका पाकिस्तान के प्रति प्रेम, मुस्लिम महिला पाक झंडे को लेकर लोगों से भिड़ी; देखें VIDEO

36
0

[ad_1]

Mumbai
Image Source : SCREENGRAB
पाकिस्तान का झंडा हटाती मुस्लिम महिला

इन दिनों देश में जहां पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं पाकिस्तान के प्रति कुछ मुस्लिमों का प्रेम भी साफ नजर आ रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इसका एक नजारा भी बीते दिन सामने आया, जहां कुछ लोगों ने विले पारले स्टेशन के बाहर सीढ़ियों पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया था, इसके बाद वहां से गुजर रही एक मुस्लिम महिला ने इसका कड़ा विरोध दर्ज किया और झंडे के पर्चे को सीढ़ियों पर से खुद हटाने लगी।

रिक्शेवालों ने चिपकाया था पाकिस्तान का झंडा

दरअसल यह घटना मुंबई के विले पारले स्टेशन के बाहर कल यानी 4 मई की है। विले पारले स्टेशन के बाहर कुछ रिक्शा चालकों ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के नापाक हरकत का विरोध करते हुए सीढ़ियों पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। इसके बाद वहां से गुजर रही एक महिला और उसके बेटे ने इसे लेकर बवाल शुरू कर दिया और उन झंडों को निकलना शुरू कर दिया। जब वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो महिला उनसे ही बहस करने लगी कि पाकिस्तान के झंडे को आप लोगों ने नीचे क्यों लगाया है? अब मैं तो इसे निकलूंगी।

महिला ने लोगों को दी धमकी

वहीं, महिला यही नहीं रुकी उसने वहां लोगों को पुलिस की भी धमकी दी। महिला ने कहा यदि किसी ने मुझे रोकने की कोशिश कि तो मैं उसके खिलाफ पुलिस कंप्लेंट करूंगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद में प्रशासन और पुलिस ने उन झंडों को वहां से खुद ही निकलवा दिया। 

वीडियो में दिख रही महिला महिला कहां रहती है और कहां से आई थी इस बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम। वहां के लोगों के मुताबिक, महिला स्टेशन पर किसी दूसरे जगह से आई हुई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई: 15 साल से फरार अर्बन नक्सल प्रशांत कांबले उर्फ ‘लैपटॉप’ गिरफ्तार


रायगढ़ में बड़ा हादसा, बेकाबू होकर पलटी बस, यात्रा कर रहे 35 यात्री हुए घायल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here