Home मध्यप्रदेश There was a scuffle with a woman in Datia court premises; VIDEO...

There was a scuffle with a woman in Datia court premises; VIDEO | दतिया कोर्ट परिसर में महिला के साथ झूमाझपटी;VIDEO: भरण-पोषण की सुनवाई के लिए पहुंची थी; युवक की चौथी पत्नी और बहन ने बाल खींचकर मारपीट की – datia News

20
0

[ad_1]

दतिया जिला न्यायालय परिसर में एक युवक की चौथी पत्नी और उसकी बहन ने एक महिला को बाल पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच कुटुंब न्यायालय के बाहर हुई।

.

घटना का वीडियो भी सामने आया है। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों और वकीलों ने किसी तरह दोनों महिलाओं को अलग किया।

भरण-पोषण राशि की मांग को लेकर पहुंची थी महिला

पीड़ित महिला राजदा खान अपने पति अयात उल्ला खान के खिलाफ भरण-पोषण राशि की वसूली के लिए न्यायालय पहुंची थी। राजदा की ओर से एडवोकेट बाजिद अली बुखारी ने जानकारी दी कि राजदा की शादी झांसी निवासी अयात उल्ला से हुई थी, लेकिन कुछ साल बाद पति ने उसे छोड़ दिया।

साल 2019 में न्यायालय ने अयात उल्ला को पत्नी व बच्चे को ₹4,000-₹4,000 प्रतिमाह देने का आदेश दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने राशि बढ़ाकर ₹5,000-₹5,000 प्रति माह कर दी। लेकिन पति ने एक भी पैसा नहीं दिया और चौथी शादी कर ली।

पुलिस आरोपी पति को कोर्ट लाई, तभी चौथी पत्नी और बहन पहुंची

मंगलवार को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर पुलिस ने अयात उल्ला को झांसी से गिरफ्तार कर दतिया न्यायालय में पेश किया। इसी दौरान उसकी चौथी पत्नी और बहन भी न्यायालय पहुंच गईं। कोर्ट परिसर के बाहर ही इन दोनों महिलाओं ने राजदा पर हमला कर दिया।

दोनों महिला में झूमाझपटी

झगड़े और मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर मारपीट करती दिख रही हैं। मारपीट होते देख महिला पुलिस कर्मियों और वकीलों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया।

युवक से 3.19 लाख की वसूली होनी है

जानकारी के अनुसार, पति अयात उल्ला खान से कुल 3 लाख 19 हजार की वसूली होनी है। इस संबंध में चिरूला थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चौथी पत्नी और बहन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here