Home मध्यप्रदेश Employment fair will be held in Ratlam tomorrow | रतलाम में 27...

Employment fair will be held in Ratlam tomorrow | रतलाम में 27 अप्रैल को मेगा रोजगार मेला: 90 से अधिक संस्थान देंगे नौकरी के अवसर; 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट छात्र ले सकेंगे भाग – Ratlam News

40
0

[ad_1]

रतलाम में रॉयल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, सालाखेड़ी कैंपस में 27 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे से मेगा रोजगार मेला लगेगा। मेले में मप्र, गुजरात, राजस्थान व अन्य प्रदेशों के लगभग 90 औद्योगिक व व्यवसायिक संगठन, संस्थान शामिल होंगे।

.

संस्थानों के विभिन्न पदों पर इंटरव्यू के माध्यम से सीधी भर्ती कर, अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। रोजगार मेले में किसी भी स्कूल, कॉलेज से 10वी, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा पास स्टूडेंट भाग ले सकेंगे। रोजगार मेले का आयोजन रतलाम के रॉयल द्वारा किया जा रहा है।

रॉयल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के प्रशासक प्रो. प्रफुल्ल उपाध्याय ने कॉलेज द्वारा प्रतिवर्ष कैम्पस ड्राइव प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पहली बार अन्य शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को भी नौकरी के अवसर देने के लिए मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। जो कि जिले का सबसे बड़ा रोजगार मेला है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here