Home मध्यप्रदेश Case of death of lady doctor in Gajararaj Medical College | गजराराज...

Case of death of lady doctor in Gajararaj Medical College | गजराराज मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर की मौत का मामला: पिता का आरोप- पुलिस छुपा रही तथ्य; आईजी-डीआईजी तक पहुंची शिकायत – Ashoknagar News

22
0

[ad_1]

ग्वालियर के गजराराज मेडिकल कॉलेज के जमुना हॉस्टल में डीएम न्यूरोलॉजी की डॉक्टर रेखा रघुवंशी की 30 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अशोकनगर के मढ़ना खिरिया गांव की रहने वाली डॉ. रेखा का शव उनके कमरे में मिला। हॉस्टल की वार्डन का कहना था

.

मृतका के पिता भानु सिंह रघुवंशी ने गुरुवार की शाम मीडिया को घटना के बारे में जानकारी दी, उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। पुलिस महत्वपूर्ण साक्ष्य छिपा रही है। फंदे की वीडियोग्राफी भी नहीं दिखाई जा रही है।

भानु सिंह ने ग्वालियर संभाग के आईजी और डीआईजी से शिकायत की है। वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा के चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने भी क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर उचित जांच की मांग की है। पिता भानु सिंह ने न्याय की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों से मिल रहे हैं। वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here