Home अजब गजब ‘हम एक बार जीते हैं और एक बार मरते हैं…’, दंगे को...

‘हम एक बार जीते हैं और एक बार मरते हैं…’, दंगे को लेकर CM ममता बनर्जी का बड़ा बयान

35
0

[ad_1]

सीएम ममता बनर्जी ने दिया दंगे पर बयान।
Image Source : PTI
सीएम ममता बनर्जी ने दिया दंगे पर बयान।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव का माहौल है। इलाके में केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात हैं। भाजपा इस हिंसा को लेकर लगातार ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर हमलावर है। तो वहीं, तृणमूल भाजपा पर हिंसा पर राजनीति का आरोप लगा रही है। वहीं, इन सब के बीच अब बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य में हुए दंगे को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि सीएम ममता ने क्या कहा।

क्या बोलीं सीएम ममता?

मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुए दंगे को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- “हम एक बार जीते हैं और एक ही बार मरते हैं। तो फिर दंगा क्यों होता है? विरोध करने का अधिकार हर जाति और धर्म के लोगों को है लेकिन कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। कुछ लोग आपको भटकाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आप उनपर ध्यान न दें।”

कैसे भड़की थी हिंसा?

दरअसल, बीते हफ्ते शुक्रवार और शनिवार को मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। मुर्शिदाबाद के सुती, धुलियान और जंगीपुर जैसे इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। जानकारी के मुताबिक, इस हिंसा में कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

अब कैसे हैं हालात?

मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में स्थित धुलियान कस्बे में सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार को फ्लैग मार्च किया है। बीएसएफ के पूर्वी कमान के एडीजी रवि कुमार गांधी ने मुर्शिदाबाद के हालात पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि मुर्शिदाबाद जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए BSF की 9 कंपनियों को तैनात किया गया है। यहां स्थिति सामान्य हो रही है। (रिपोर्ट: ओंकार सरकार)

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here