Home मध्यप्रदेश They used to buy liquor from MP and sell it in Gujarat...

They used to buy liquor from MP and sell it in Gujarat | एमपी से शराब खरीदकर गुजरात में बेचते थे: आलीराजपुर की पुलिस ने कार से पकड़ी अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार – alirajpur News

29
0

[ad_1]

गुजरात की इस कार से मिली अवैध शराब।

आलीराजपुर की आजाद नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काल्यावाव दाहोद रोड पर रात 10 बजे एक कार को रोका। उसमें बीयर के 6000 केन की 13 पेटियां मिलीं।

.

पुलिस ने गुजरात नंबर की कार (GJ. 35. H. 8309) को जब्त कर लिया है। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी दाहोद जिले के रहने वाले हैं। एक आरोपी की पहचान 28 वर्षीय हुसैन बोहरा के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि वे मध्य प्रदेश से शराब खरीदकर गुजरात में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

जांच में सामने आया कि अवैध शराब आजाद नगर से ही भरी गई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here