Home मध्यप्रदेश The date of Chief Minister Kanya Vivah Yojana has been fixed in...

The date of Chief Minister Kanya Vivah Yojana has been fixed in Betul | बैतूल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की तारीख तय: 25 अप्रैल से 22 मई तक होंगी शादियां; घोड़ाडोंगरी और सारनी में होगा समापन – Betul News

30
0

[ad_1]

बैतूल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

.

कार्यक्रम की शुरुआत 25 अप्रैल 2025 को आमला और मुलताई से होगी। दोनों स्थानों की नगर पालिका और जनपद पंचायत में एक साथ आयोजन होगा। भीमपुर जनपद पंचायत में 30 अप्रैल को कार्यक्रम होगा।

घोड़ाडोंगरी और सारनी में होगा समापन बैतूल में 2 मई को जनपद पंचायत, नगर पालिका और नगर परिषद बैतूल बाजार में समारोह आयोजित किया जाएगा। 5 मई को भैंसदेही की जनपद पंचायत, नगर परिषद और प्रभात पट्टन जनपद पंचायत में कार्यक्रम होगा। शाहपुर में 8 मई को जनपद पंचायत और नगर परिषद में आयोजन होगा। 16 मई को चिचोली और आठनेर में कार्यक्रम होंगे। चिचोली में जनपद पंचायत और नगर पालिका जबकि आठनेर में जनपद पंचायत और नगर परिषद में समारोह होगा। आखिरी कार्यक्रम 22 मई को घोड़ाडोंगरी की जनपद पंचायत, नगर परिषद और सारनी नगर पालिका में आयोजित किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here