Home मध्यप्रदेश Second direct flight from Indore to Goa | इंदौर से गोवा के...

Second direct flight from Indore to Goa | इंदौर से गोवा के लिए दूसरी सीधी फ्लाइट: 15 अप्रैल से होगी शुरू, 4 हजार 376 रुपए है बेसिक किराया – Indore News

34
0

[ad_1]

इंदौर-गोवा के बीच नई फ्लाइट 15 अप्रैल से शुरू होगी। इस फ्लाइट का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी। यह फ्लाइट शुरू होने के बाद इंदौर से गोवा के लिए दो सीधी फ्लाइट हो जाएंगी। फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस गोवा के लिए फ्लाइट संचालित कर रही है। मौजूदा फ्लाइट इ

.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट सुबह गोवा से इंदौर आकर दोपहर 12:20 इंदौर से गोवा के लिए रवाना होगी। ऐसे में 10 मिनट के अंतराल में इंदौर एयरपोर्ट से दो फ्लाइट गोवा के लिए उड़ान भरेंगी। वहीं, इंदौर से अब हर दिन आने-जाने में 90 से ज्यादा फ्लाइट हो गई हैं।

ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश (टाफी) अध्यक्ष टीके जोस ने बताया कि इंदौर से गोवा के लिए 12 महीने यात्री जाते हैं। पहले मानसून सीजन में लोग गोवा जाना पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। सीजन के समय तो कई बार एक ओर का किराया 20 हजार तक पहुंच जाता है।

कोविड के पहले एयर एशिया भी इंदौर से गोवा के लिए फ्लाइट का संचालन करती थी, लेकिन बाद में यह उड़ान बंद हो गई और एयर एशिया ने इंदौर से संचालन ही बंद कर दिया। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस गोवा के लिए जो उड़ान शुरू करेगी, उसका संचालन नार्थ गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा। अभी इंडिगो इंदौर से गोवा के बीच में एक डेली उड़ान का संचालन करती है। यह उड़ान साउथ गोवा के डेंबोलिंब एयरपोर्ट के लिए संचालित होती है।

कंपनी ने तीन कैटेगरी में बुकिंग शुरू की

इंदौर-गोवा फ्लाइट की बुकिंग कंपनी ने तीन कैटेगरी में शुरू की है। पहली कैटेगरी एक्सप्रेस लाइट है, जिसका किराया 4 हजार 376 रुपए है। वहीं दूसरी कैटेगरी एक्सप्रेस वैल्यू है जिसका किराया 4 हजार 902 रुपए है। वहीं तीसरी कैटेगरी एक्सप्रेस फ्लेक्स है जिसका किराया 5 हजार 636 रुपए है।

यह रहेगा शेड्यूल

– गोवा-इंदौर : सुबह 10:05 बजे गोवा से रवाना होगी। फ्लाइट 11:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।

– इंदौर-गोवा : दोपहर 12:20 बजे रवाना होगी। दोपहर 3:45 बजे गोवा पहुंचेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here