Home मध्यप्रदेश In Seoni, the principal in charge of the complex was caught taking...

In Seoni, the principal in charge of the complex was caught taking a bribe of 10 thousand rupees | सिवनी में संकुल प्रभारी प्राचार्य 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया: RTI शिकायत निपटाने 26 स्कूलों से पैसे मांगे, जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई – Seoni News

23
0

[ad_1]

आरोपी प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार नामदेव।

सिवनी जिले में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे कार्रवाई की। बीजा देवरी जनशिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी मुकेश कुमार नामदेव को बखारी बस स्टैंड स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया

.

मामले में शिकायतकर्ता ढीलन सिंह बिसेन ने लोकायुक्त को बताया कि वह बीजा देवरी की सरकारी माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक हैं। प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार नामदेव ने अपने करीबी कमल शुक्ला के माध्यम से 26 स्कूलों में अनुदान राशि के खर्च को लेकर RTI दायर करवाई थी।

RTI का निराकरण करने प्राचार्य ने स्कूलों से मांगे थे पैसे

आरोपी प्राचार्य ने RTI का निराकरण करने और दोबारा आवेदन न करने के लिए अपने अधीन आने वाले 26 स्कूलों से धन की मांग की। प्राथमिक शालाओं से 1000 रुपए और माध्यमिक शालाओं से 1500 रुपए की वसूली का प्रयास किया। कुल मिलाकर 30,000 रुपए की मांग की गई थी।

कार्रवाई करती लोकायुक्त की टीम।

कार्रवाई करती लोकायुक्त की टीम।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जांच की। प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ढीलन सिंह बिसेन।

शिकायतकर्ता ढीलन सिंह बिसेन।

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति, नरेश बेहरा, कमल सिंह उईके सहित जबलपुर लोकायुक्त की टीम शामिल थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here