Home मध्यप्रदेश 39 feet tall statue of Swami Vivekananda to be installed in Indore...

39 feet tall statue of Swami Vivekananda to be installed in Indore | इंदौर में लगेगी स्वामी विवेकानंद की 39 फीट ऊंची प्रतिमा: 12 जनवरी 2026 को हो सकता है अनवारण, अटल जी की प्रतिमा के लिए जगह की तलाश – Indore News

24
0

[ad_1]

इंदौर में स्वामी विवेकानंद जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी। स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा शहर के पश्चिम क्षेत्र में लगेगी। फिलहाल अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के लिए स्थान की तलाश की जा रही है।

.

यह बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को बजट सत्र के दौरान कही। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा यह बजट संसदीय गरिमा के प्रतीक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित अटल सदन में प्रस्तुत हो रहा है। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए इंदौर में हम उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने जा रहे हैं। साथ ही युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और दुनिया को वैदिक सनातन परंपरा सिखाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की 39 फीट ऊंची प्रतिमा भी हम स्थापित करने जा रहे हैं। प्रतिमा को इंदौर में लगाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। हम 12 जनवरी 2026 को प्रतिमा के अनावरण का प्रयास कर रहे हैं।

सिरपुर के अमृत पार्क में लगाएंगे विवेकानंद प्रतिमा

नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक स्वामी विवेकानंद की ब्रॉन्ज से बनी प्रतिमा की लागत करीब 4 करोड़ रुपए आएगी। इस प्रतिमा को सिरपुर तालाब के समीप नगर निगम द्वारा डेवलप किए गए अमृत पार्क में लगाया जाएगा।

वाजपेयी की प्रतिमा बनाने में आएगी 2 करोड़ रुपए की लागत

निगम से मिली जानकारी के अनुसार शहर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा भी लगाए जाएगी। 2 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रतिमा तैयार होगी। इस प्रतिमा के लिए जगह की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही जगह भी फाइनल हो जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा कैसी बनेगी इसकी डिजाइन भी लगभग फाइनल हो चुकी है।

शहर के विश्राम बाग में तैयार की कई थी अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति।

शहर के विश्राम बाग में तैयार की कई थी अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति।

इंदौर के विश्राम बाग में लगा चुके राम मंदिर की प्रतिकृति

इंदौर के विश्राम बाग में अयोध्या में बने राम मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई जा चुकी है। इसे 21 टन लोहे के स्क्रैप से तैयार किया गया था। इसकी ऊंचाई 27 फीट, चौड़ाई 26 फीट और लंबाई 40 फीट थी। उस वक्त 20 मजदूरों ने करीब ढ़ाई महीने की मेहनत के बाद इसे तैयार किया था।

शहर में सांची के स्तूप का दक्षिण द्वार भी

आयरन स्क्रैप का इस्तेमाल कर इंदौर में सांची स्तूप का दक्षिण द्वार भी बनाया जा चुका है। यह स्ट्रक्चर गीता भवन चौराहे पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास 6 दिसंबर को लगाया गया था। इसकी ऊंचाई 15 फीट और चौड़ाई 10 फीट थी, जबकि मोटाई 1.6 फीट थी। उल्लेखनीय है कि इंदौर कई जगह नगर निगम द्वारा स्क्रैप का इस्तेमाल कर अलग-अलग स्ट्रक्चर बनाए है, जो देखने में काफी सुंदर लगते है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here