Home देश/विदेश जुबान के साथ नीयत पर भी नजर! बैंकॉक में PM मोदी की...

जुबान के साथ नीयत पर भी नजर! बैंकॉक में PM मोदी की बड़ी डिप्लोमेसी, यूनुस को दी चार सख्त हिदायतें – prime minister narendra modi 4 stern message to bangladesh muhammad yunus from bangkok latest news

41
0

[ad_1]

Last Updated:

PM Modi Meet Muhammad Yunus: शेख हसीना की तख्‍तापलट के बाद से भारत और बांग्‍लादेश के संबंधों में कड़वाहट घुल गई. बिम्‍सटेक शिखर सम्‍मेलन के दौरान पीएम मोदी और मोहम्‍मद यूनुस की मुलाकात से बर्फ के पिघलने की संभा…और पढ़ें

जुबान के साथ नीयत पर भी नजर! बैंकॉक में PM मोदी की बड़ी डिप्लोमेसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में बांग्‍लादेश सरकार के सलाहकार मोहम्‍मद यूनुस से मुलाकात की है. (फोटो: पीटीआई)

हाइलाइट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्‍मद यूनुस को बताए संबंध सुधारने के तरीके
  • शेख हसीना की तख्‍तापलट के बाद से भारत-बांग्‍लादेश के संबंध में तनाव
  • पीएम मोदी ने पड़ोसी देश की सरकार के मुख्‍य सलाहकार से कही 4 बात

बैंकॉक. भारत और बांग्‍लादेश के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार का तख्‍तापलट होने के बाद से ही दोनों देशों के बीच के संबंध सामान्‍य नहीं रहे. बिम्‍सटेक शिखर सम्‍मेलन से कुछ उम्‍मीदें बंधी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार माहम्‍मद यूनुस से बैंकॉक में मुलाकात की है. इस दौरान संबंधों को फिर से पटरी पर लाने को लेकर बातचीत हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने मोहम्‍मद यूनुस को 4 हिदायतें दी हैं, ताकि संबंध में और कड़वाहट न आए और दोनों देश साथ मिलकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकें.

भड़काऊ बयानबाजी से बचें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनुस से भड़काऊ बयानबाजी को बढ़ावा देने के बजाय नई दिल्ली के साथ व्यावहारिक और फलदायी संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया. सीमा सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने और अवैध तरीके से सीमा पार करने वालों पर नकेल कसने के महत्व को भी रेखांकित किया. भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है, ‘सीमा पर कानून का सख्त पालन और अवैध सीमा पार करने वालों की रोकथाम, विशेष रूप से रात में, सीमा सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक है.’

अल्‍पसंख्‍यकों की रक्षा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्‍लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की. उन्होंने बांग्लादेशी प्रतिनिधि से कहा कि हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों की जांच सुनिश्चित की जाए. विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुओं सहित बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से संबंधित भारत की चिंताओं से यूनुस को अवगत कराया. साथ ही उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार उनके खिलाफ किए गए अत्याचारों के मामलों की गहन जांच करके उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.’

भारत लोकतांत्रिक बांग्लादेश का समर्थन करता है: पीएम मोदी ने बांग्लादेशी प्रतिनिधि से एक लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया. विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों देशों के बीच सहयोग से दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ हुआ है. उन्होंने व्यावहारिकता के आधार पर बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध बनाने की भारत की इच्छा के बारे में भी बताया.

रचनात्मक चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश प्रत्यक्ष और रचनात्मक बातचीत के माध्यम से आपसी चिंताओं को हल करना जारी रखेंगे, जिससे उनके दीर्घकालिक और लाभकारी संबंध मजबूत होंगे. द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स को लिखा कि भारत-बांग्लादेश के साथ रचनात्मक और जन-केंद्रित संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है. उन्‍होंने लिखा, ‘मैंने बांग्लादेश में शांति, स्थिरता, समावेशिता और लोकतंत्र के लिए भारत के समर्थन को दोहराया. अवैध तरीके से सीमा पार करने को रोकने के उपायों पर चर्चा की और हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हमारी गंभीर चिंता व्यक्त की.’

homeworld

जुबान के साथ नीयत पर भी नजर! बैंकॉक में PM मोदी की बड़ी डिप्लोमेसी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here