Home मध्यप्रदेश Stream of water flowing from Arjun tree | अर्जुन के पेड़ से...

Stream of water flowing from Arjun tree | अर्जुन के पेड़ से निकल रही पानी की धार: लोग मान रहे चमत्कार, वैज्ञानिक बोले- बैक्टीरिया के कारण ऐसा हो रहा – Betul News

27
0

[ad_1]

बैतूल के भीमपुर विकासखंड के कुंड और आदर्श धनोरा के बीच अर्जुन के पेड़ से पानी की धार निकल रही है। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई है।

.

घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह कुछ महिलाएं नदी में नहाने गईं। उन्होंने पेड़ से पानी निकलते देखा। इसके बाद से लोग इसे चमत्कार मानकर पूजा करने लगे हैं। कई लोग इस पानी को दिव्य जल मानकर बोतलों और गिलासों में भरकर ले जा रहे हैं।

प्रोफेसर बोले- यह कोई चमत्कार नहीं, एक प्राकृतिक घटना

पेड़ की जमीन से लगभग सात फुट की ऊंचाई से पिचकारी जैसी तेज धार निकल रही है। यह धार पांच से सात फुट की दूरी तक जा रही है। वीवीएम कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सुदामां लहरपुरे ने इस घटना का वैज्ञानिक कारण बताया है। उनके अनुसार यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक घटना है। इसे बैक्टीरियल वेट वुड कहा जाता है।

प्रोफेसर लहरपुरे ने बताया कि वृक्षों में स्वाभाविक रूप से नमी होती है। बैक्टीरिया के संक्रमण से पेड़ की छाल में छेद हो जाते हैं। बैक्टीरिया की जैविक प्रक्रिया से वायु बनती है। इस दबाव के कारण पेड़ से चिपचिपा पदार्थ पानी के रूप में बाहर निकल रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here