Home मध्यप्रदेश Indore: Dispute Between A Couple In Indore, Wife Consumed Poison, Husband Shot...

Indore: Dispute Between A Couple In Indore, Wife Consumed Poison, Husband Shot Himself – Amar Ujala Hindi News Live

31
0

[ad_1]

Indore: Dispute between a couple in Indore, wife consumed poison, husband shot himself

इंदौर में पत्नी ने जहर खाया, पति ने खुद को गोली मारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इंदौर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों ने खुद को खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन पत्नी बच गई  और पति की मौत हो गई। विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा लिया था, उसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है। पत्नी के जहर खाने के बाद पति ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में दो बेटे है। दोनो बेटों को पता नही कि माता-पिता के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ

Trending Videos

 

घटना बाणगंगा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले अजब सिंह राजपूत का पत्नी बबीता से विवाद हुआ था। दोनों के बीच चल रही बहस के बीच बबीता ने जहर खा लिया। अजब सिंह ने भी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची  और बबीता को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

जब दोनो के बीच विवाद हो रहा था, तब दोनो बेटे शुभम और अनुज घर से बाहर थे। शुभम फैक्टरी में है, जबकि दूसरा बेटा अनुज गांव गया हुआ था। अजय मूल रुप से बीना गांव का रहने वाला है।

परिवार पांच साल से इंदौर में रह रहा था। जिस बंदूक से अजब सिंह के खुद को गोली मारी। वह लाइसेंसी बंदूक थी। पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। अजब सिंह एक कंपनी में काम करता था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here