Home मध्यप्रदेश 57 challans were issued for encroachment and wrong parking in Ashoknagar |...

57 challans were issued for encroachment and wrong parking in Ashoknagar | अशोकनगर में अतिक्रमण और गलत पार्किंग पर 57 चालान कटे: ट्रैफिक पुलिस ने 24 हजार रुपए वसूले, 3 किमी के दायरे में अतिक्रमण हटाया – Ashoknagar News

37
0

[ad_1]

अशोकनगर में यातायात पुलिस ने सोमवार रात अतिक्रमण और गलत पार्किंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया और सफेद पट्टी के बाहर खड़े वाहनों के चालान काटे। इस कार्रवाई में 57 वाहनों के चालान काटे गए और 24 हजार रुपए का शु

.

3 किलोमीटर के दायरे में हटाया गया अतिक्रमण

यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर के नेतृत्व में यह अभियान एचडीएफसी तिराहे से शुरू हुआ। पुलिस टीम विदिशा रोड, पुराना बस स्टैंड, मिलन तिराहा, गांधी पार्क और स्टेशन रोड होते हुए तुलसी पार्क तक पहुंची। लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाया गया।

पुलिस की कार्रवाई देख दुकानदार जल्दी-जल्दी अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ठाकुर ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे सड़क पर सामान न रखें। उन्होंने लोगों को सफेद पट्टी के बाहर वाहन खड़े न करने की हिदायत भी दी।

जाम की समस्या से निपटने का प्रयास

शहर में दुकानदार अक्सर अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रख देते हैं। इससे दुकानों के सामने 8 से 10 फीट तक का क्षेत्र घिर जाता है। ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग से सड़क और संकरी हो जाती है। इससे विशेषकर चार पहिया वाहनों के लिए आवागमन मुश्किल हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here