[ad_1]
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
मुरादाबाद के निर्यातक मोदी-ट्रंप की मुलाकात से खुश हैं, क्योंकि इससे अमेरिकी टैरिफ दरें कम होने की उम्मीद है, जिससे हस्तशिल्प उत्पादों पर असर कम होगा।
अमेरिका की नई टैरिफ दरों के ऐलान के बाद निर्यातक परेशान.
हाइलाइट्स
- मोदी-ट्रंप वार्ता से निर्यातकों को राहत की उम्मीद.
- भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों पर टैरिफ वृद्धि की संभावना कम.
- मुरादाबाद के निर्यातकों का कारोबार सुरक्षित रहने की उम्मीद.
मुरादाबाद: अमेरिका द्वारा एल्युमिनियम और स्टील उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद से मुरादाबाद के निर्यातक चिंतित हो गए थे, क्योंकि इससे उनका कारोबार प्रभावित हो सकता था. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद अब निर्यातकों में उम्मीद की नई लहर दौड़ पड़ी है.
निर्यातकों को इस फैसले से उम्मीद
निर्यातकों का मानना है कि ट्रंप और मोदी के बीच व्यापारिक समझौता हुआ है, जिसके चलते मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों पर अमेरिका में टैरिफ की दरें मामूली रूप से ही बढ़ेंगी या स्थिर रहेंगी.
निर्यातक अजय कुमार पुगला ने बताया कि वर्तमान में भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों पर अमेरिका में 3 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक टैरिफ लागू है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले यह कहा था कि दूसरे देशों द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी के अनुसार अमेरिका भी अपने देश में विदेशी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाएगा. हालांकि, मोदी-ट्रंप वार्ता में यह सहमति बनी है कि दोनों देश एक-दूसरे के उत्पादों पर टैरिफ की दरें कम रखेंगे. इससे अब भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों पर अमेरिका में टैरिफ बढ़ने की संभावना काफी कम हो गई है.
निर्यातकों को कारोबार सुरक्षित रहने की उम्मीद
मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने कहा कि ट्रंप द्वारा अमेरिकी बाजार में आयातित वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा टैरिफ रियायतों को लेकर दिए गए आश्वासन से अब राहत मिलने की उम्मीद है.
उन्होंने कहा, “अगर टैरिफ दरें ज्यादा बढ़तीं, तो हमारे उत्पाद अमेरिका में महंगे हो जाते और इससे हमारा व्यापार प्रभावित होता. लेकिन अब इस समझौते के चलते हमें यह नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा.”
मोदी-ट्रंप की बातचीत से राहत की उम्मीद
मोदी-ट्रंप की मुलाकात से मुरादाबाद के निर्यातकों को यह उम्मीद है कि भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों पर अमेरिका में टैरिफ वृद्धि नहीं होगी, जिससे उनके कारोबार को कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा.
Moradabad,Uttar Pradesh
February 20, 2025, 18:14 IST
[ad_2]
Source link



