Home मध्यप्रदेश Effect of snowfall in North India till Madhya Pradesh | उत्तर भारत...

Effect of snowfall in North India till Madhya Pradesh | उत्तर भारत में बर्फबारी का मध्य प्रदेश तक असर: धार में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज, दो दिन में 7.8 डिग्री गिरा पारा – Dhar News

34
0

[ad_1]

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश के धार जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महसूस किया जा रहा है। पिछले 48 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ह

.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। 26 जनवरी के बाद से बढ़ रहे तापमान में अचानक गिरावट आई है। पश्चिमी-उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 231 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण क्षेत्र में ठंड अधिक महसूस की जा रही है।

मौसम की स्थिति फसलों के लिए लाभदायक कृषि वैज्ञानिक डॉ. जी.एस. गठिये के अनुसार, वर्तमान मौसम की स्थिति फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि यह ठंडक अगले 2-3 दिनों तक बनी रहने की संभावना है, जो फसलों की वृद्धि के लिए अनुकूल है।

4 फरवरी को जहां अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 17.0 डिग्री था, वह 6 फरवरी को घटकर 25.2 और 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन और रात दोनों समय ठंडी हवाओं का प्रवाह जारी है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here