Home मध्यप्रदेश Indecent behaviour with a girl student in Jiwaji University | जीवाजी विश्वविद्यालय...

Indecent behaviour with a girl student in Jiwaji University | जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्रा से अभद्रता: शारीरिक शिक्षण संस्थान में लिपिक ने छात्रा से की अभद्रता, हंगामा, सस्पेंड – Gwalior News

35
0

[ad_1]

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षण संस्थान में बीपीएड की छात्रा से संस्थान के ही एक कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। छात्रा ने अभद्रता का आरोप लगाया। जिस पर अन्य छात्र एकत्रित हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया।

.

हालांकि छात्रा ने कोई लिखित शिकायत तो नहीं की थी, लेकिन मौखिक शिकायत जब जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों तक पहुंची तो मौके की नजाकत को समझते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और हंगामा कर रहे छात्रों से बात की। इसके बाद अभद्रता करने वाले कर्मचारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया है।

बुधवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के बीपीएड के तीसरे सेमेस्टर की एक छात्रा विभाग में किसी काम से गई थी। वहां लिपिक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के पास मार्कशीट में कुछ कमी रहने पर वह पूछने गई। इसी समय लिपिक और छात्रा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। छात्रा ने आरोप लगाया कि कर्मचारी जितेन्द्र सिंह ने उसके साथ अभद्रता की है। छात्रा के चिल्लाने की आवाज आते ही वहां अन्य कर्मचारी और छात्र एकत्रित हो गए। छात्रा ने अभद्रता की बात बताई तो साथी छात्र हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना मिलते ही प्रभारी रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह चौहान, विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुलश्रेष्ठ तथा अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने छात्रा से बात की उसे समझाया और छात्रा की मौखिक शिकायत के आधार पर जितेंद्र सिंह भदौरिया को अभद्रता करने के आरोप में निलंबित कर दिया। पहले छेड़छाड़ की सूचना मिली, बाद में अभद्रता की मौखिक शिकायत हुई जीवाजी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षण संस्थान से सबसे पहले हंगामा की जो खबर विभाग के अफसरों के पास पहुंची तो उसमें यह बताया गया था कर्मचारी द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। जब अधिकारी पहुंचे तो प्रारंभिक तौर पर छात्रा ने यही शिकायत की थी, लेकिन बाद में बदनामी के डर से उसने लिखित शिकायत नहीं की है। जिसके बाद अभद्रता की मौखिक शिकायत की गई। आखिरी में प्रभारी रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह चौहान ने कर्मचारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया को सस्पेंड कर दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here