Home मध्यप्रदेश BJP workers burnt the effigy of Congress President in Shajapur | BJP...

BJP workers burnt the effigy of Congress President in Shajapur | BJP कार्यकर्ताओं ने शाजापुर में कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला जलाया: महाकुंभ पर दिए बयान से भड़के, हिंदुओं से माफी मांगने की मांग – shajapur (MP) News

23
0

[ad_1]

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दिन पहले महू में प्रयागराज महाकुंभ पर दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन किया।

.

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर और नगर अध्यक्ष आशीष नागर ने कहा कि खड़गे के बयान ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हिंदू समाज इस अपमान को कभी माफ नहीं करेगा और खड़गे को अपने बयान के लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

जानिए क्या कहा था कांग्रेस अध्यक्ष ने

महू में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- “क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है? क्या इससे खाना मिलता है?” उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की धार्मिक आस्था का अपमान नहीं करना चाहते और अगर किसी को दुख हुआ हो, तो माफी मांगते हैं।

खड़गे ने आगे कहा- ‘जब बच्चा भूखा मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब कुछ लोग हजारों रुपए खर्च कर के प्रतियोगिताओं में डुबकी लगाते हैं। जब तक टीवी पर अच्छा दृश्य नहीं आता, तब तक ये लोग डुबकी मारते रहते हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं हो सकती।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here