Home मध्यप्रदेश Fog after rain in Shajapur | शाजापुर में बारिश के बाद छाया...

Fog after rain in Shajapur | शाजापुर में बारिश के बाद छाया कोहरा: मौसम हुआ ठंडा; आज शाम भी हल्की बारिश की संभावना – shajapur (MP) News

29
0

[ad_1]

शाजापुर में रविवार को हुई जोरदार बारिश के बाद सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। कोहरा सुबह 10 बजे तक छाया रहा। उसके बाद कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहे।

.

रविवार को 5 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जिसके चलते एक मात्र पेयजल स्रोत चीलर डैम 22 फीट 10 इंच भरा चुका है। अब केवल 2 इंच खाली है। सोमवार को ये ओवरफ्लो हो सकता है। बारिश के मौसम में ये डैम नहीं भरा सका था। लेकिन मावठे की जोरदार बारिश ने डैम को लबालब भर दिया।

ठंड का असर शुरू, तापमान में भी गिरावट

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया सोमवार 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम को हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। वहीं शाजापुर में रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम में भी ठंडक घुल गई, लोगों को गर्मी से राहत मिली। उत्तर पूर्वी हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से चल रही हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here