[ad_1]
अपराधों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली।
मऊगंज जिला में युवक कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के देखरेख में महिलाओं और बच्चियों के साथ प्रदेश भर में बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मऊगंज कॉलेज चौराहा से चाक मोड़ तक मशाल जुलूस निकाला।
.
हालांकि मौजूद पुलिस प्रशासन ने जुलूस रोकने का पूरा प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान भारी पुलिस बल पहुंच गया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट ले जाया गया। जहां मुचलके पर सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।

बैरिकेडिंग तोड़कर निकलते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
जिला प्रशासन ने बताया कि जुलूस के लिए आवेदन दिया गया था। किंतु उनको स्वीकृति नहीं दी गई थी। प्रदर्शन में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी, मकसूद खान, अन्नू खान, अनिल पांडे, सतीश द्विवेदी, विकी सिंह सहित सैकड़ों, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
वहीं पुलिस प्रशासन में एसडीम बृजेंद्र पांडे, तहसीलदार सौरव मरावी, एडिशनल एसपी अनुराग पांडे, एसडीओपी अंकिता शूल्या, थाना प्रभारी राजेश पटेल के साथ भारी संख्या में पुलिस पर मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link





