Home मध्यप्रदेश The Palestinian flag was prepared in Balaghat | बालाघाट में तैयार किया...

The Palestinian flag was prepared in Balaghat | बालाघाट में तैयार किया गया था फिलिस्तीनी झंडा: इंस्टाग्राम की रील देखकर युवकों ने जुलूस में लहराया, चार आरोपी गिरफ्तार – Balaghat (Madhya Pradesh) News

30
0

[ad_1]

16 सितंबर को बालाघाट में जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी में निकाले गए जुलूस मोहम्मदी में पहली बार फिलिस्तीनी झंडे लहराए गए थे। जिसमें पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर रजा नगर निवासी 25 वर्षीय शाकिब पिता जलील खान और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

.

जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपी रजा नगर निवासी 25 वर्षीय शाकिब पिता जलील खान, 20 वर्षीय तोहिब पिता जमीर बेग, 18 वर्षीय सोहेल पिता सफी खान और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने इंस्टाग्राम में फिलीस्तन का झंडा लहराते हुए देखा और बालाघाट में झंडा बनाकर उसे ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लहराया।

मंगलवार की देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक नगेन्द्रसिंह ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलूस में फिलिस्तीनी झंडे लहराने के पीछे इंस्टाग्राम की रील से युवाओं ने प्रेरणा ली थी। चिंतनीय यह है कि इस घटना का मास्टरमाइंड एक नाबालिग है।

पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने बताया कि जुलूस में फिलीस्तीन का झंडा लहराए जाने की जिले में पहली घटना को गंभीरता से लेते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर युवक शाकिब की पहचान की गई। जिससे पूछताछ में पता चला कि उसे एक नाबालिग ने यह झंडा दिया था।

नाबालिग से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अपने साथी शोहेल खान के साथ इंस्टाग्राम पर फिलीस्तीन का झंडा लहराते हुए देखा था। जिससे प्रेरणा लेकर दोनों ने फिलीस्तीन का झंडा बनाकर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लहराने की योजना बनाई। जिन्होंने बाजार से अलग-अलग कपड़े खरीदे और दो महिलाओं से पूरी तरह से झंडा बनवाया।

पुलिस अधीक्षक नगेन्द्रसिंह ने बताया कि 10 दिनों पहले इस तैयार कर लिया गया था और इन्होंने 25 वर्षीय शाकिब पिता जलील खान और 20 वर्षीय तौहिब पिता जमीर बेग से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फिलीस्तीन का झंडा लहराया। यह जिले में पहली घटना थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कोतवाली में अपराध दर्ज किया और उसके बाद इसकी पड़ताल की गई। जिसमें चार आरोपी सामने आए है।

उन्होंने बताया कि कुल तीन झंडे बनाए गए थे। जो अलग-अलग समय में अलग-अलग जगह लहराए गए। इस मामले की पूरी जांच की जा रही है कि यह केवल इंस्टाग्राम से प्रेरणा लेकर की गई घटना है या फिर इसके पीछे कोई संस्था या संगठन काम कर रहा है, कहीं यह अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन को समर्थन देने के लिए तो नहीं किया गया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलूस आयोजकों से भी चर्चा की जाएगी। चूंकि यह उनकी जिम्मेदारी दी थी कि जुलूस में किसी प्रकार से ऐसी कोई घटना ना हो, जो साम्प्रदायिक उन्माद फैलाती हो। प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर भी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here