Home मध्यप्रदेश A serpent entered the teacher’s bike | शिक्षक की बाइक में घुसी...

A serpent entered the teacher’s bike | शिक्षक की बाइक में घुसी नागिन: बाइक मैकेनिक पार्ट्स खोलने को नहीं हुआ तैयार, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू – Shivpuri News

40
0

[ad_1]

जिले के नरवर कस्बे में एक शासकीय शिक्षक की बाइक में एक नागिन घुस गई। इसके बाद नागिन को निकालने के लिए सर्पमित्र को बुलाना पड़ा। सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर बाइक में घुसी नागिन को निकाला। तब जाकर बाइक मालिक शिक्षक ने राहत की सांस ली।

.

जानकारी के मुताबिक नरवर कस्बे के शारदा स्कूल के पास रहने वाले शिक्षक कमल किशोर शर्मा की बाइक में एक नागिन घुसी हुई थी। बाइक स्टार्ट करने के दौरान शिक्षक को नागिन दिखी। शिक्षक ने पहले नागिन को निकालने बाइक मिस्त्री को बुलाया था। लेकिन मिस्त्री बाइक के पुर्जों को खोलने के लिए राजी नहीं हुआ।

इसके बाद सर्प मित्र सलमान पठान को सूचना देकर बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद सलमान पठान ने मैकेनिक के औजारों से बाइक के पार्ट्स खोले और फिर नागिन को बाइक से बाहर निकाला जा सका। नाग मित्र सलमान पठान ने बताया कि नागिन को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here