Home मध्यप्रदेश Forest department team active; video viral on social media | गोटेगांव में...

Forest department team active; video viral on social media | गोटेगांव में दिखा तेंदुआ: वन विभाग की टीम सक्रिय; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – Narsinghpur News

30
0

[ad_1]

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में रविवार रात पुराना बस स्टैंड हरदौल वार्ड कॉलोनी में तेंदुआ देखा गया, जिसका वीडियो सोमवार शाम को वायरल हुआ। इस वीडियो की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों में अलर्ट जारी कर जांच शुरू

.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने अपने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाली सड़क पर टहल रहा है। वीडियो 8 सितंबर की रात 11 बजे के आसपास रिकॉर्ड किया गया है और इसमें बलराम विश्वकर्मा उर्फ बल्लू के घर के सामने तेंदुए को देखा जा सकता है।

स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि इस इलाके में तेंदुआ का दिखना चिंताजनक है, विशेषकर उस रास्ते पर जहां दो शिक्षण संस्थाएं भी हैं और हजारों विद्यार्थी आते-जाते हैं। नागरिकों ने वन विभाग से इस पर विशेष ध्यान देने और अगर तेंदुआ फिर से दिखे तो उस स्थान पर पिंजरा लगाने की मांग की है।

विभाग मामले को लेकर अलर्ट

वन विभाग की एसडीओ प्रीति अहिरवार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी और उनकी टीम निरंतर खोज कर रही है। हालांकि तेंदुए के होने के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि यह तेंदुआ है या कोई अन्य जंगली जीव। बावजूद इसके, वन विभाग इस मामले को लेकर अलर्ट है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here