Home मध्यप्रदेश Returned the purse full of money to the owner | रुपयों से...

Returned the purse full of money to the owner | रुपयों से भरा पर्स मालिक को लौटाया: सड़क पर लावारिस हालत में मिला पर्स; पुलिस की मदद से मालिक को खोजा – Shahdol News

25
0

[ad_1]

रुपयों से भरा एक पर्स सड़क पर लावारिस हालत में युवक को पड़ा मिला। युवक ने जब उसे खोल कर देखा तो उसमें 500 रुपए की कई नोट थी, लेकिन युवक की नियत रुपए से भरे पर्स में को देख नहीं डोली और वह नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को नोटों से भरे पर्स को सौ

.

पुलिसकर्मियों ने जब पूरा माजरा समझा तब वह खुद उस युवक को धन्यवाद देते हुए, पर्स में रखे कागजात की पड़ताल की और असल मलिक का पता लगाकर उसे कोतवाली बुलाकर रुपयों से भरे पर्स को युवक के हाथ से पर्स के सही मालिक को सौंप दिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के कांग्रेस भवन के सामने राहुल मोरजानी को सड़क पर लावारिस हालत में पर्स पड़ा दिखाई दिया। पर्स में 10500 रुपए नकद थे और कुछ जरूरी कागजात भी पर्स में मौजूद थे।

राहुल को जिस स्थान में पर्स मिला। वहीं समीप राहुल की चाय नाश्ते की दुकान है। युवक ने अपनी दुकान छोड़कर पर्स के मालिक की जानकारी आसपास पता लगाई। लेकिन असल मालिक का पता नहीं लग पाया। इसके बाद युवक गुरुवार को कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा।

कोतवाली पुलिस ने पर्स में रखे कागजातों की पड़ताल की तब पता लगा कि यह पर्स का मालिक संतोष यादव निवासी ग्राम हरदी थाना सोहागपुर है। संतोष ने पुलिस से बताया कि वह घर से पैसे लेकर बैंक जा रहा था तभी रास्ते में पैसों से भरा पर्स कहीं गिर गया। जिसकी वह खुद तलाश कर रहा था।

कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि चाय नाश्ते की दुकान लगाने वाले युवक को सड़क पर लावारिस हालत में नोटों से भरा एक पर्स मिला था, जिससे वह कोतवाली लेकर पहुंचा। पर्स में रखे कागजात से उसके असल मलिक का पुलिस के द्वारा पता लगाया गया है और युवक के हाथों से असल मलिक को सौंप दिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here