Home मध्यप्रदेश Deputy Chief Minister Rajendra Shukla said in Sagar | सागर में उपमुख्यमंत्री...

Deputy Chief Minister Rajendra Shukla said in Sagar | सागर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल बोले: कांग्रेस ने मप्र को बीमारू राज्य का कलंक दिया, सत्ता से कांग्रेस को दूर रखना ही प्रदेश के विकास का मार्ग – Sagar News

19
0

[ad_1]

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शुक्ल।

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल बुधवार शाम को प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार सागर पहुंचे। जहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल धर्माश्री स्थित संभागीय भाज

.

उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सागर जिले में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होना या कमजोर होना इसलिए जरूरी नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय तक सत्ता में बनी रहे। बल्कि इसलिए जरूरी है कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस सरकारों ने गैर जिम्मेदारी के साथ काम किया है। साथ ही मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य का कलंक दिया है। इसीलिए सत्ता की कुर्सी से कांग्रेस में दूर रखना ही देश या प्रदेश के विकास के मार्ग को प्रशस्त करना है। भाजपा की विजय का आधार बूथ स्तर तक हमारा मजबूत संगठन रहा है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र के साथ राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया। उन्हें संगठन से जोड़ा, यह हमारी कार्यकर्ताओं की कार्यशैली है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुझे सागर जिले का प्रभार सौंपा है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि सत्ता और संगठन में सामंजस्य के साथ सागर जिले में विकास के नए आयाम गढ़ेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सांसद लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री व विधायक भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, वीरेन्द्र सिंह लंबरदार, निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवानी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here