Home मध्यप्रदेश Suicide attempt or attempted murder in Rewa, death occurred | रीवा में...

Suicide attempt or attempted murder in Rewa, death occurred | रीवा में सुसाइड अटेम्प्ट या फिर हत्या की कोशिश,हुई मौत: पिता बोला- गन पॉइंट पर जहर खिलाया ; पुलिस को ऐसे तथ्य नहीं मिले – Rewa News

31
0

[ad_1]

रीवा में जहरीला पदार्थ खाने से एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

.

पिता बोला- गन पॉइंट पर बेटे को जहर खिलाया

मृतक के पिता विक्रम सेन का कहना है कि गन प्वाइंट पर रखकर 15 वर्षीय किशोर अमोल सेन को जहर खिलाया गया है। दो नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर रखकर किशोर को जहर खाने के लिए मजबूर किया।

मामले में मृतक के पिता ने अपने ही सगे भाई पर सुपारी देकर जहर खाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। जिससे लंबे समय से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। मृतक के पिता का आरोप है कि सगे भाई ने पुराने विवाद के कारण पहले भी हमले की कोशिश की है। पिता के मुताबिक अमोल ने मौत होने से पहले पिता को पूरी वारदात से अवगत भी कराया है। परिवार सतना जिले के नागौद का रहने वाला है। मृतक का पिता विक्रम सेन रीवा के चोरहटा में सैलून चलाता है।

परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने किशोर से पहले पिता और चाचा का नाम पूछा। फिर जबरन एक पुड़िया हाथ में थमा दी। धमकी दी की अगर तुम नहीं खाओगे तो तुम्हारे साथ माता-पिता को भी मार देंगे। हालांकि अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाए हैं।

जहरीला पदार्थ खाने से बीमार किशोर को गुरुवार 9 बजे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस बोली- अभी ऐसे तथ्य नहीं मिले,जांच जारी

सीएसपी रितु उपाध्याय के मुताबिक परिजनों ने जबरन जहर खिलाने के आरोप लगाए हैं। अभी तक की छानबीन में पुलिस को ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है। जांच लगातार चल रही है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। परिजनों के आरोप के एंगल पर भी जांच की जा रही है। अभी तक आरोप की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here